ब्रेकिंग
बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता

Bihar Crime News: मर्डर केस में लापरवाही पड़ी भारी, बिहार के थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Bihar Crime News: मोतिहारी के कोटवा में होटल संचालक के पिता की हत्या के बाद SP ने थाना प्रभारी और चौकीदार को निलंबित कर दिया है. एसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में होटल संचालक के पिता उपेंद्र सिंह हत्याकांड में पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने सख्त कार्रवाई की है। घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार और चौकीदार भरत राय को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। 


इसके साथ ही SDPO-2 से पूरी स्थिति स्पष्ट करने और SHO से विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसपी ने कहा कि इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में यह सामने आया है कि घटना की रात गश्ती ड्यूटी में तैनात पदाधिकारी हरेंद्र कुमार ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही की। इसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया।


एसपी स्वर्ण प्रभात ने यह भी स्पष्ट किया कि गश्ती में केवल खानापूर्ति या मोबाइल पर व्यस्त रहना अब नहीं चलेगा। गश्ती के दौरान अधिकारी वर्दी में, सजग और सक्रिय रहें। लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौकीदार भरत राय को सूचना संकलन में विफल रहने के कारण निलंबित किया गया है। एसपी ने बताया कि हाइवे पर सक्रिय गिरोहों की जानकारी जुटाना स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी थी, जिसमें लापरवाही बरती गई।


जांच में यह भी सामने आया कि हत्या में शामिल अपराधी मुजफ्फरपुर के एक गिरोह से जुड़े हुए हैं। गिरोह की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगाई गई है। बता दें कि इससे पहले भी हाइवे पर डीजल चोर और तेल कटवा गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। कुछ सप्ताह पूर्व ASP सदर व SDPO-1 की अगुवाई में पिपराकोठी थाना क्षेत्र में ऐसे गिरोहों के खिलाफ छापेमारी की गई थी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता