ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेशबिहार में मौसम के दो रंग: उत्तर में आंधी-बारिश से राहत, दक्षिण में भीषण गर्मी का सितम; स्कूल बंदतेजस्वी यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने मानहानि का मुकदमा खारिज कियापति ने पत्नी को खंभे से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त, पीड़िता बोलीं..मेरे हाथ का बना खाना नहीं खाते हैं पति पूर्वी चंपारण में दर्दनाक हादसा, बरगद का पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत; एक गंभीर रूप से घायलबिहार के इस जिले में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला, DM ने जारी किया आदेशबिहार में मौसम के दो रंग: उत्तर में आंधी-बारिश से राहत, दक्षिण में भीषण गर्मी का सितम; स्कूल बंदतेजस्वी यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने मानहानि का मुकदमा खारिज कियापति ने पत्नी को खंभे से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त, पीड़िता बोलीं..मेरे हाथ का बना खाना नहीं खाते हैं पति पूर्वी चंपारण में दर्दनाक हादसा, बरगद का पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

पति ने पत्नी को खंभे से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त, पीड़िता बोलीं..मेरे हाथ का बना खाना नहीं खाते हैं पति

3 बच्चों की मां ने बताया कि पति विजय गिरी ने मेरा हाथ-पैर बांधा है। मेरे हाथ का बनाया खाना नहीं खा रहे थे, बातचीत नहीं कर रहे थे। घर बंद करके मार रहे थे, इसी बात से गुस्सा होकर मायके चली गयी तब बोलने लगे की दूसरे के साथ भाग गयी।

बिहार न्यूज
पति पर मारपीट का आरोप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को रस्सी से हाथ-पैर और कमर बांधकर खंभे से जकड़ने का मामला सामने आया है। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पचखरवा गांव का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला के हाथ-पैर और कमर को रस्सी से बांधकर खंभे से जकड़ा गया। महिला की पहचान पचखरवा गांव निवासी विजय गिरी की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। जिसके हाथ-पैर और कमर को पति ने बांध दिया था। 


इस बात की जानकारी मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला के हाथ-पैर और कमर में बंधे रस्सी को खोला   गया। पीड़िता शोभा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति उनसे बात नहीं करते और ना ही उसके हाथ का बना खाना खाते हैं। इसी बात से परेशान होकर वह अपने मायके जाने के लिए घर से निकल रही थीं, तभी गुस्से में आकर पति ने उसे रस्सी से बांध दिया।


वहीं आरोपी पति विजय गिरी ने अपने बचाव में कहा कि उनका पत्नी से विवाद कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी बार-बार घर छोड़कर चली जाती है। पहले भी पत्नी के भागने पर इस बात की सूचना उन्होंने डायल 112 को दी थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस बार भी उसने घर से भागने की कोशिश की। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पत्नी के हाथ-पैर और कमर को रस्सी से बांध दिया और खुद इस बात की सूचना पुलिस को दी।


घटना की सूचना मिलने पर महिला के पिता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रस्सी को खोला गया। महिला को बंधन मुक्त कराया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और उन्हें साथ रहने की सलाह दी। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट