ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..

जेल में बंद महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: मोतिहारी केंद्रीय कारा में बंद एक महिला बंदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। महिला को देसी शराब मामले में गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

जेल में बंद महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी से एक मामला सामने आया है, जहां केंद्रीय कारा में बंद एक महिला बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में रोष का माहौल है। मृतका की पहचान पिपराकोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी पार्वती देवी, पति छबिला सहनी के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, 22 मई को पिपराकोठी थाना पुलिस ने पार्वती देवी को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जिसके बाद वह मोतिहारी केंद्रीय कारा में बंद थी।


बताया जा रहा है कि जेल में बंद रहने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने प्राथमिक जांच कर महिला को इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान उन्होंने पिपराकोठी थाना पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि पार्वती देवी पहले से बीमार थी, लेकिन उसकी तबीयत को लेकर सही तरीके से ध्यान नहीं दिया गया।


मामले की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पूरे मामले को देखते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। वहीं घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।