ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

मोतिहारी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, हाइवा-कार जब्त; एक गिरफ्तार

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में हवाई अड्डा परिसर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को प्रशासन ने विफल कर दिया। पुलिस ने हाइवा, कार और इलेक्ट्रिक बाइक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया। छतौनी थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा परिसर की सरकारी भूमि पर देर रात मिट्टी भराई कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।


जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रात के अंधेरे में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की मंशा से मिट्टी भराई करा रहे हैं। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सदर अंचलाधिकारी (सीओ) और छतौनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मिट्टी भराई में इस्तेमाल हो रहे एक हाइवा (डंपर), एक कार और एक इलेक्ट्रिक बाइक को जब्त कर लिया। मौके से संदीप कुमार, निवासी भीतहा गांव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध कब्जे के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।


इस मामले में छतौनी थाना में पांच नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


छतौनी थाना के अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से जमीन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट