ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

मोतिहारी में गैस गोदाम से लाखों का सिलेंडर चोरी, चकिया थाना क्षेत्र की घटना

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र स्थित उज्जवल इंडियन ग्रामीण वितरण केंद्र से देर रात चोरों ने 198 गैस सिलेंडर चोरी कर ली। चोरी गए सिलेंडरों में से 35 सड़क किनारे मिले, बाकी की तलाश जारी है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar
गैस गोदाम को चोरों ने बनाया निशाना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी है। कोई ऐसा जिला नहीं होगा जहां आए दिन चोरी की घटनाएं नहीं होती होगी। इस बात बदमाशों ने गैस गोदाम को निशाना बनाया है। मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र स्थित उज्जवल इंडियन ग्रामीण वितरण केंद्र में चोरों ने लाखों रुपये के गैस सिलेंडर चोरी कर ली।


नगर गांवा में स्थित गैस गोदाम का ताला काटकर चोरी की गई इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। गैस एजेंसी की मालकिन रिंकी कुमारी ने बताया कि सुबह जब उनके पति टहलने गए थे, तब उन्होंने गोदाम का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो 198 सिलेंडर गायब थे। आसपास तलाश करने पर सड़क किनारे 35 सिलेंडर मिले। शेष सिलेंडरों की खोजबीन जारी है। 


चोरी हुए सिलेंडरों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गोदाम का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों में छानबीन की उज्जवल गैस गोदाम के मालिक ने कहा कि "चोरों ने रात के समय गोदाम का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सिलेंडर चुरा लिया हैं। जिससे हमें काफी नुकसान हुआ है। हम पुलिस से जल्द अपराधियों को पकड़ने की उम्मीद करते हैं।


उन्होंने बताया कि कुछ चोरी के सिलेंडर आसपास के इलाके में फेंके मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। इस घटना ने क्षेत्र में चोरों के बढ़ते आतंक को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रिपोर्ट करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें