ब्रेकिंग
JDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की बिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतकJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की बिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतक

उत्पाद कार्यालय के बाहर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, मुलाकातियों से 100 मांगने का आरोप; जांच टीम गठित

Bihar News: मोतिहारी उत्पाद विभाग के कार्यालय गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में गिरफ्तार व्यक्ति के परिजन से मुलाकात के नाम पर होमगार्ड जवान द्वारा 100 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में उत्पाद विभाग के कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में गिरफ्तार व्यक्ति के परिजन से मुलाकात के नाम पर कथित तौर पर 100 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है।



बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति उत्पाद विभाग के कार्यालय में गिरफ्तार अपने परिजन से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान गेट पर तैनात होमगार्ड जवान द्वारा उससे 100 रुपये की मांग किए जाने का आरोप है। वायरल वीडियो में पैसे लेने के तरीके और कथित तौर पर ऊपर तक हिस्सा पहुंचने की बात कहे जाने का भी दावा किया जा रहा है।



वीडियो सामने आने के बाद उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। सहायक आयुक्त का कार्यालय भी इसी परिसर में स्थित है, ऐसे में गेट पर कथित वसूली के आरोप ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि होमगार्ड जवान दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभागीय टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित वसूली के आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता