ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

मोतिहारी में युवकों ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़

मोतिहारी के बरियारपुर पानी टोला में 15 फीट लंबा अजगर मिला। ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा, जिसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

बिहार
अजगर मिलने से हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: मोतिहारी के छतौनी थाना इलाके के बरियारपुर स्थित पानी टोला में 15 फीट लंबा अजगर मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ा गया और उसे वन विभाग को सौंप दिया। 


वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़े गए अजगर को अपने साथ ले गये और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ा गया। अजगर मिलने की सूचना से इलाके में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। स्थानीय युवकों ने 15 फीट लंबे अजगर को पकड़ा। जिसे लेकर वो काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। 


युवकों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को अपने साथ ले जाकर जंगल में छोड़ दिये। इतने लंबे अजगर को देखकर गांववाले भी हैरान रह गये। 


गांववालों का कहना था कि उन्होंने इतना बड़ा अजगर पहली बार देखा है। लोग उत्साहित होकर इसकी तस्वीरें और वीडियो भी बनाते रहे। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत सूचना दें और खुद से जोखिम न उठाएं।

मोतिहारी में युवकों ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़

टैग्स