ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नहीं कम हो रही नेपाल पुलिस की मनमानी, बॉर्डर पर फिर बढ़ी तनातनी

MOTIHAR: नेपाल पुलिस के जवान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. बॉर्डर पर घास काटने गई महिला के साथ मारपीट किया. इस घटना में महिला का सिर फट गया है. महिला भी गुस्से में हंसुआ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MOTIHAR: नेपाल पुलिस के जवान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. बॉर्डर पर घास काटने गई महिला के साथ मारपीट किया. इस घटना में महिला का सिर फट गया है. महिला भी गुस्से में हंसुआ से नेपाल के जवान का हाथ काट दिया. जिसके बाद तनाव का माहौल हो गया है. यह घटना झरोखर के खरसलवा गांव के पास की है.

जब इसकी सूचना महिला के पति को मिली तो वह बॉर्डर पहुंचा. नेपाली जवानों के साथ बहस होने लगी. जिसके बाद नेपाल के जवानों ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया. इसकी सूचना मिलने के बाद खरसलवा गांव के ग्रामीण बॉर्डर पर पहुंच गए. नेपाली जवानों के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई.

फायरिंग के बाद तनाव

झड़प के दौरान नेपाल के जवान ने फायरिंग कर दी. जिसके बाद ग्रामीण और भड़क गए.सूचना मिलने पर बैधनाथपुर भंगहा कैंप के एसएसबी जवान, खरसलवा और जमुनिया कैंप के एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे. साथ ही झरौखर थाना पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों और नेपाल के जवानों से बात की. जिसके बाद तनाव कम हुआ और ग्रामीण वापस लौटे. वही, घायल महिला को घोड़ासाहन पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 

टैग्स