ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मोतिहारी: भागलपुर से दिल्ली जा रही यात्री बस पलटी, कई यात्री घायल

EAST CHAMPARAN: NH-27 के दुबौली चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब यात्रियों से भरी बस पलट गयी। इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये। घटना उस वक्त हुई जब बस भागलप

मोतिहारी: भागलपुर से दिल्ली जा रही यात्री बस पलटी, कई यात्री घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: NH-27 के दुबौली चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब यात्रियों से भरी बस पलट गयी। इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये। घटना उस वक्त हुई जब बस भागलपुर से दिल्ली जा रही थी। 


गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण लोगों ने सड़क पर ही अपना ठिकाना बना रखा है। जिसे लेकर दुबौली चौक स्थित डिवाइडर के पास पूर्वी लेन को बंद कर दिया गया था। बस के ड्राइवर को इस बात की खबर नहीं थी। चालक ने जब देखा की पूर्वी लेन बंद है तब पश्चिम लेन में ले जाने के लिए बस को मोड़ने की कोशिश करने लगा।


लेकिन तभी तेज गति से आ रही ट्रक से बचने के लिए जैसे ही स्पीड बढ़ाया बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी और यह हादसा हुआ। इस दौरान एनएच-27 पर अफरा-तफरी मच गयी। राहत की बात रही कि इस हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय चौक पर ही इलाज कराया गया। 


फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। घटना के बाद ही ड्राइवर और खलासी बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें