ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

मोना कॉलेज को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी से मिली मान्यता, शैक्षणिक उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

पटना के मोना कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी से BCA और BBA पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता मिली है। दोनों कोर्स में 180-180 सीटें स्वीकृत की गईं।

बिहार
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोना कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, बेलदारिचक, पटना को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना द्वारा बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की मान्यता प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय की 67वीं बोर्ड ऑफ अफिलिएशन की बैठक (दिनांक 02 अगस्त 2025) एवं 28वीं कोर्ट की बैठक (दिनांक 26 अगस्त 2025) के निर्णय के आधार पर यह मान्यता प्रदान की गई। 


इस स्वीकृति के अंतर्गत कॉलेज को निम्नलिखित दो पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अनुमति दी गई है- बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) - 180 सीटें. बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) - 180 सीटें कॉलेज प्रबंधन ने विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मान्यता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र की शैक्षणिक उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 


कॉलेज प्रशासन ने आश्वस्त किया कि निरीक्षण टीम द्वारा बताए गए सभी सुझावों और कमियों को निर्धारित समय-सीमा में दूर कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मोना कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. डी के सिंह ने कहा कि संस्थान सदैव उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा।

टैग्स