ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल

BIHAR POLITICS: मोकामा में जन सुराज समर्थक की हत्या पर बोली जेडीयू, ‘गुनाह करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई’

मोकामा में चुनावी रंजिश के चलते जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, गुनाह करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Crime: मोकामा में चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार को जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के समर्थकों ने मोकामा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वही अनंत सिंह ने इसे सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। कहा कि यह पूरा खेल सूरजभान सिंह का है। इस घटना पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता का रियेक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि गुनाह करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी। 


जेडीयू नेता नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोकामा के साथ-साथ गया के टिकारी की घटना का जिक्र किया है। नीरज कुमार ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव नजदीक आ रहा हैं। ऐसी स्थिति में गयाजी के टिकारी में जीतनराम मांझी के प्रत्याशी अनिल कुमार पर कायराना हमला किया गया था। कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया था। अनिल कुमार अतिपिछड़ों के टोला में राजनीतिक कार्यक्रम के संवाद में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 


जिन लंपतो ने यह काम किया है, वह बिल्कुल गलत और दुखदाई है। नीरज कुमार ने आज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मोकामा टाल क्षेत्र के इलाके में जो भी घटना हुई वह निश्चित रूप से चिंतनीय और पीड़ाजनक है। पुलिस इस मामले में यथायोचित कार्रवाई करेगी। बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के पुलिस कार्रवाई करेगी। हम आम लोगों से यह अपील करते हैं कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर आपसी वैमनस्य से नहीं नीतियों के आधार पर मतदान करने का अधिकार लोकतंत्र में है। चुनाव आयोग अपने अधिकार क्षेत्र में यथोचित निर्देश भी देगा। सामाजिक स्वभाव बरकरार रखना आवश्यक है। अपराध जिसने भी किया है, उसने गुनाह किया है और गुनाह करने वाले पर कार्रवाई होगी।