ब्रेकिंग
ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मोबाइल पर बात करते क्वारेंटाइन सेंटर की छत से गिरा मुंबई से आया प्रवासी, SKMCH भेजा गया

SHEOHAR : शिवहर जिले के पूरनहिया प्रखंड क्षेत्र के बसंत जगजीवन क्वॉरेंटाइन सेंटर पर एक प्रवासी मजदूर छत से गिर जाने के कारण गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए ल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SHEOHAR : शिवहर जिले के पूरनहिया प्रखंड क्षेत्र के बसंत जगजीवन क्वॉरेंटाइन सेंटर पर एक प्रवासी मजदूर छत से गिर जाने के कारण गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उसे  इलाज के लिए लोगो ने आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनहिया में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मजदूर की हालत नाजुक देखते हुए मुज़फ्फरपुर एसकेएमसीएच में रेफर कर दिया ।


मजदूर का नाम विक्रम कुमार है जो 45 साल का है हाल ही में मुंबई से आया था जिसे क्वॉरेंटाइन किया गया था। मोबाइल पर अपने परिजनों से बात करने के दौरान कोई दूसरा आदमी फोन पर बात करते सुन न ले इस कारण पहली छत से दूसरी छत पर छलांग लगाया और इसी दौरान वह नीचे गिर गया। उसका सर फट गया और उसे गंभीर  चोट आई है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर दो स्कूल का छत है जिसका एक छत से दूसरे छत की गैपिंग तकरीबन 5 फीट है और 3 फीट का भी रेलिंग है, घायल विक्रम कुमार अपने परिजनों से मोबाइल पर बात कर रहा था कोई दूसरा आदमी उनकी बातों को सुन ना ले इसीलिए उसने दूसरे छत पर छलांग लगा दी।  लेकिन उसने जिस पर छलांग लगायी  कूदते ही  छत का किनारा टूट गया। विक्रम नीचे गिर पड़ा और वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार यादव पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता