ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

MLC election : MLC चुनाव में आप भी बनाना चाहते हैं वोटर तो शुरू हुआ यह काम; जानिए नाम जुड़वाने के लिए क्या है प्रोसेस

MLC election : पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी जैसे आठ क्षेत्रों के लिए मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 से बननी शुरू हो जाएगी। इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है जिसके अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को होगा।

MLC election LIST
MLC election LIST
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MLC election : बिहार के अगले कुछ दिनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव आयोग इसको लेकर काफी एक्टिव हो गया है। इस बीच जानकारी यह है कि चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


दरअसल, पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी जैसे आठ क्षेत्रों के लिए मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 से बननी शुरू हो जाएगी। इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है जिसके अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को होगा। इन सीटों के लिए चुनाव अगले वर्ष होना है। अब आयोग ने कहा है कि इन चुनाव क्षेत्रों में मतदाता सूची तैयार करने के लिए तिथिवार कार्यक्रम घोषित किया गया है।


जानकारी हो कि,इन विधान पार्षदों का कार्यकाल 16 नवंबर से छह दिसंबर 2026 के बीच पूर्ण रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची बनाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, 15 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर को पहली और दूसरी बार नोटिस प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद छह नवंबर तक मतदाता बनने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 25 नवंबर 2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा, जबकि, 30 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।


इधर, शिक्षक एवं स्नातक के जिन विधान परिषद सदस्यों कार्यकाल 16 नवंबर से छह दिसंबर 2026 के बीच पूर्ण रहा है उनमें पटना स्नातक क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक बंशीधर ब्रजवासी, कोसी स्नातक एनके यादव हैं। शिक्षक में पटना शिक्षक क्षेत्र से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह एवं सारण शिक्षक क्षेत्र से अफाक अहमद हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें