ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Bihar Politics : ‘सीधे उठाकर फेंक देंगे...’, बाहुबली नेता सुनील पांडे के बेटे और BJP विधायक का वीडियो वायरल

Bihar Politics :बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत ने गुरुवार को भोजपुर में जन समस्या निवारण केंद्र के उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सीधे तौर पर चेतावनी दी।

Bihar Politics:
बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के तरारी से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को भाजपा विधायक ने विशाल प्रशांत ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह  जन समस्या निवारण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर अपने क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रहे थे। 


भाजपा विधायक ने अधिकारियों पर गुस्सा जाहिर किया और  कहा कि हम धरना प्रदर्शन करने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि हम काम न करने वाले और हमारी न सुनने वाले अधिकारियों को हम सीधे उठाकर फेंक देंगे। इसके बाद अब विधायक के वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह  वायरल वीडियो जन समस्या निवारण केंद्र के उद्घाटन का बताया जा रहा है। 


जिसमें तरारी से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान विधायक कह रहे हैं कि जो (अधिकारी) नहीं सुनेगा, हम उसको सीधा उठाकर फेंक देंगे। विधायक ने आगे कहा कि हम देखते हैं कि लोग जाति, उम्र और अन्य चीजों के हिसाब से अलग लॉबी बना लेते है कि तो लोग यहां पहुंच कैसे पाएंगे उसके लिए हमने जन समस्या निवारण केंद्र है जिसमें 19 पंचायत अध्यक्ष है। इसमें दो या तीन लोगों को मिलाकर एक रोस्टर बनाएंगे। वे लोग अपनी पंचायत के लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे और उनका निवारण करवाएंगे। 


बता दें कि विशाल प्रशांत बिहार के बाहुबली नेता पूर्व विधायक सुनील पांडे के बेटे हैं वे पिछले साल अक्टूबर महीने में तरारी विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर निर्वाचित हुए हैं। जन समस्या निवारण केंद्र के उद्घाटन में उन्होंने अधिकारियों को सीधे उठाकर फेंक देने की चेतावनी दी है। विशाल प्रशांत के वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें