ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

मिशन 2024 की तैयारी में जुटी BJP, कल रांची आएंगे जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं से करेंगे मुलाकात

RANCHI : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसी चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जूट गयी है। हर कोई अपने सिटिंग सीट के आलावा अलग - अलग हिस्सों में अपनी

मिशन 2024 की तैयारी में जुटी BJP, कल रांची आएंगे जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं से करेंगे मुलाकात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसी चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जूट गयी है। हर कोई अपने सिटिंग सीट के आलावा अलग - अलग हिस्सों में अपनी पार्टी के वोट बैंक की चुनावी जोड़ - घटाव में लगी हुई है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर यानी कल रांची आएंगे। 


दरअसल, मिशन 2024 की तैयारी में जुटी बीजेपी के नेताओं के दौरे लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची आएंगे। फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की मूल वजह की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। लेकिन छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में जेपी नड्डा रांची में रुकेंगे और भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। 


मालूम हो कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जून को झारखंड के दौरे पर आये थे। वो जून में गिरिडीह में जेपी नड्डा ने बड़ी रैली की थी और मिशन 2024 के लिए भाजपा को मजबूत करने का टास्क भी दिया था। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को रांची आएंगे। यहां से वो छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर ही नड्डा प्रदेश बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। दोपहर 3 बजे के बाद रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से दोबारा पुणे के लिए रवाना होंगे।  राष्ट्रीय अध्यक्ष के रांची में कुछ देर के प्रवास को लेकर प्रदेश स्तर पर पार्टी नेताओं में उत्साह है, वहीं इस दौरान गिने-चुने नेताओं से जेपी नड्डा की मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 


उधर,छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जशपुर से करेंगे।  इसके लिए जेपी नड्डा 15 सितंबर को महाराष्ट्र के पुणे से रांची एयरपोर्ट पुहंचेंगे। इसके बाद यहां से जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर पहुंचने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद रणजीता स्टेडियम में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर सभा को संबोधित करेंगे।