ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

Bihar News: बिहार में उद्योग विभाग ने की बड़ी तैयारी, 51 दिन के भीतर लगेंगी 15 फैक्ट्री; युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

Bihar News: बिहार में उद्योग विभाग ने अगले 51 दिनों के भीतर 15 औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग तेजी से काम में जुटा है।

Bihar News
मंत्री का बड़ा दावा
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में उद्योगों के विकास को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भीतर अगले 51 दिनों में 15 नई औद्योगिक इकाई को स्थापित करने का लक्ष्य उद्योग विभाग ने निर्धारित किया है। इसके लिए विभाग की तरफ से बड़ा प्लान बनाया गया है।


दरअसल, पिछले साल दिसंबर महीने में आयोजित हुए बिजनेस कनेक्स में बिहार को 1 लाख 81 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव उद्योग विभाग को मिला है। प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है। विभाग निवेशकों को तेजी से मंजूरी और वन स्टॉप निवेश सहायता दे रहा है। जिससे राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।


बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिजनेस कनेक्ट 2024 राज्य के लिए एतिहासिक रहा। इससे पहले कभी भी 1 लाख 81 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव नहीं मिला था। उद्योग विभाग का सबसे बड़ा लक्ष्य इस निवेश को धरातल पर उतारने का है। उद्योग विभाग ने संकल्प लिया है कि अगले 51 दिनों के भीतर 15 औद्योगिक इकाइयां स्थापित कीया जाए। इसके लिए विभाग लगातार निगरानी करेगा और निवेशकों की मदद करेगा।


मंत्री ने कहा कि विभाग की टीम राज्य में निवेश करने वाले निवेशकों के संपर्क में है। जमीन के आवंटन का मामला हो या क्लीयरेंस का मामला हो, निवेशकों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। उद्योग विभाग संकल्प के साथ काम कर रहा है कि बिहार में आने वाले निवेशकों को किसी तरह की कोई परेसानी न हो।


उन्होंने कहा कि बिहार एक नए औद्योगिक युग में प्रवेश कर रहा है। इन नए औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के बाद बिहार के हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेंगे। इसके साथ ही बिहार औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। इन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से कारोबारी माहौल बेहतर होगा और राज्य के आर्थिक विकास में तेजी आएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें