ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मिड डे मील में निकला छिपकली, मध्याह्न भोजन खाने से 4 दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मध्याह्न भोजन खाने से चार दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी है। मामला जगदीशपुर सैनों मध्य विद्यालय का है जहां तबी

मिड डे मील में निकला छिपकली, मध्याह्न भोजन खाने से 4 दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मध्याह्न भोजन खाने से चार दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी है। मामला जगदीशपुर सैनों मध्य विद्यालय का है जहां तबीयत बिगड़ते ही बच्चों को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भेजा गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर के सैनों स्कूल में बच्चे मिड डे मील खा रहे थे। तभी सब्जी में छिपकली गिर गया। खाना खाने के बाद अचानक पेट दर्द और चक्कर की शिकायत बच्चों में होने लगी। देखते ही देखते 4 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए। 


इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो वे आनन-फानन में विद्यालय पहुंच गये और बच्चों का बिगड़ी तबीयत को देख हंगामा करने लगे। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद विद्यालय पहुंच गये जिसके बाद सभी बीमार बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भेजा गया जहां सभी बच्चों का इलाज जारी है। 


मिड डे मील में निकला छिपकली, मध्याह्न भोजन खाने से 4 दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार


मिड डे मील में निकला छिपकली, मध्याह्न भोजन खाने से 4 दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता