ब्रेकिंग
Bankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएसरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोपBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएसरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप

मेट्रो यार्ड बनाने के लिए 40 मकानों पर चला बुलडोजर, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, आंदोलन की दी धमकी

PATNA CITY: पटना सिटी के अगमकुंआं थाना क्षेत्र के पहाड़ी के बैरिया इलाके में 76 एकड़ जमीन पर मेट्रो यार्ड बनाने के नाम पर 40 मकानों को तोड़ा जा रहा है। कई बुलडोजर को मकानों को

  मेट्रो यार्ड बनाने के लिए 40 मकानों पर चला बुलडोजर, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, आंदोलन की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के अगमकुंआं थाना क्षेत्र के पहाड़ी के बैरिया इलाके में 76 एकड़ जमीन पर मेट्रो यार्ड बनाने के नाम पर 40 मकानों को तोड़ा जा रहा है। कई बुलडोजर को मकानों को तोड़ने में लगाया गया है। आशियाने को तोड़े जाने से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार और प्रशासन पर जबरन आशियाना तोड़े जाने और घर का सामान फेंकने का आरोप लगाया। 


वही पीड़ित लोगों का कहना है की जमीन अधिग्रहण करने के विरोध हाईकोर्ट में याचिका दायर किया गया है। जिसका फैसला अभी आना बाकी है। ऐसे में कोर्ट के फैसले का इंतजार किये बगैर जिला प्रशासन की ओर से मकानों को तोड़ा जा रहा है। पीड़ित लोगों का आरोप है कि बिना कोई नोटिस और मुआवजा दिए उनके आशियाने पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। जिसके कारण लोग घर से बेघर हो गए हैं। 


उनका कहना है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों को आशियाना बनाने की बात कहते हैं लेकिन आज हम लोगों का ही आशियाना तोड़ा जा रहा है उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने मकान तोड़े जाने के विरोध में आंदोलन की धमकी दी है। लोगों के हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। 40 मकानों को तोड़ने के लिए कई बुलडोजर को लगाया गया है। प्रशासन के इस कार्रवाई से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता