ब्रेकिंग
RTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

मेडिकल और इंजीनियरिंग करने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार फ्री में कराएगी कोचिंग

PATNA : नीतीश कुमार की तरफ से पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लड़कियों के लिए बड़ा तोहफा है. अब घर बैठे पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मिलने वाली है. जो लड़कियां मेड

मेडिकल और इंजीनियरिंग करने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार फ्री में कराएगी कोचिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार की तरफ से पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लड़कियों के लिए बड़ा तोहफा है. अब घर बैठे पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मिलने वाली है. जो लड़कियां मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहती हैं, उन्हें बिहार सरकार मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा देने जा रही है. कल्याण विभाग 38 जिलों में पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के कन्या आवासीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में यह पढ़ाई शुरू करने जा रही है. 35 हजार से ज्यादा लड़कियों को इसका लाभ मिलने वाला है. तैयारी पूरी होने पर अगस्त से पढ़ाई शुरू की जाएगी.


बिहार सरकार पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन और मुफ्त शिक्षा के काम में जुटी है. आवासीय सुविधा के तहत लड़कियों को कोचिंग कराने की व्यवस्था की जा रही है. इसमे मुफ्त इन्टरनेट की सुविधा भी मिलने वाली है. पिछड़ा और अतिपिछड़ा लड़कियों को जाने माने कोचिंग सेंटर से क्लास मेटेरियल मिलेगा. जिसमे सॉफ्ट और हार्ड कॉपी भी मिलेगा. छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए सप्ताह में स्पेशल क्लास भी लिया जायेगा. वहीं कल्याण विभाग ने ऑनलाइन क्लास के लिए टीवी, स्क्रीन, नेट, वेब और ब्लैक बोर्ड की भी तैयारी की है और इसको मुख्यालय से मॉनिटर किया जायेगा.


इस बात की जानकारी पिछड़े और अतिपिछड़े कल्याण विभाग के सचिव पंकज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कन्या आवासीय स्कूलों में पढ़ रही लड़कियों के अलावे पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के होस्टल में रहकर पढाई करने वाले छात्रो को भी यह सुविधा दी जाएगी.

टैग्स