ब्रेकिंग
महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

मायके के प्रेमी के प्यार में दो बच्चों की मां ने ससुराल आने से किया मना, पति की जिद पर कर दिया ये कांड

MUZAFFARPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर वो गलत-सही दिन और रात में फर्क करना भूल जाते हैं। उन्हें यह लगने लगता है कि, उनके प्रेमी या प्रेमिका द्वारा जो बातें कहीं जा र

मायके के प्रेमी के प्यार में दो बच्चों की मां ने ससुराल आने से किया मना, पति की जिद पर कर दिया ये कांड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर वो गलत-सही दिन और रात में फर्क करना भूल जाते हैं। उन्हें यह लगने लगता है कि, उनके प्रेमी या प्रेमिका द्वारा जो बातें कहीं जा रही है वहीं सच है। अब ऐसा ही इश्क की खुमारी से जुड़ा हुआ मामला मुज़फ़्फ़रपुर से निकल कर सामने आया है। जहां दो बच्चों की मां  ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर खुद की पति की हत्या कर डाली है। 



मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बघनगरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का डेड बॉडी पोखर में देखा। मृतक युवक की पहचान मोहम्मद मुर्तजा जो मनियारी थाना क्षेत्र के बगड़ा इलाके का रहने वाला बताया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 



बताया जा रहा है कि, मृतक युवक के पत्नी का अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था।  जिसको लेकर कई बार लड़ाई- झगड़ा भी हुआ था। इसी से नाराज महिला ने अपनी ही पति को मरवा देने का साजिश रच दिया। महिला का पति पिछले कई वर्षों से अपने ससुराल में ही रह कर मजदूरी का काम करता था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह कई बार अपनी पत्नी को अपनी मायके से वापस आने को भी कहता था। लेकिन, पत्नी का मायके में ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस वजह से वह वापस नहीं आना चाहती थी.इसी को लेकर जब विवाद बढ़ने लगा तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी  की हत्या कर डाली। इधर, इस हत्या के बाद फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।