ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

मौत के पहले सुशांत ने खोला था बड़ा राज, बॉलीवुड का काला सच पिता से किया था शेयर

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. सुशांत सिंह राजपूत के पिता से भी पुलिस ने पूछताछ की, जिस दौरान उनका बयान रिकॉर्ड कि

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.  सुशांत सिंह राजपूत के पिता से भी पुलिस ने पूछताछ की, जिस दौरान उनका बयान रिकॉर्ड किया गया है. सुशांत के पिता ने अपने बेटे के डिप्रेशन में होने की बात की जानकारी होने से इंकार कर दिया है. लेकिन उन्होंने यह साफ कहा है कि सुशांत इंडस्ट्री में बने हालातों से परेशान थे और उन्होंने खुद ही यह बात अपने पिता को बताई थी. 

इसको भी पढ़ें: जिस घाट पर सुशांत सिंह राजपूत की मां का हुआ था अंतिम संस्कार, उसकी गंगा घाट पर किया जाएगा अस्थियों का विसर्जन

पुलिस बयान में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा है, ''पिछले कुछ महीनों में दो तीन बार सुशांत ने मुझसे कहा था कि फ़िल्म इंडस्ट्री में चल रहे टेंशन की वजह से वो लो महसूस करते है.’हालांकि जब पिता ने ये बातें सुनकर और जानकारी लेने और साथ रहने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया था. सुशांत ने अपने पिता को भरोषा दिलाया था कि वे इस दौर से खुद ही बाहर निकल आएंगें और जल्द ही सब सही हो जाएगा. सुशांत के पिता के अनुसार उनके बेटे ने परेशानी की बात कही थी, लेकिन कभी भी उसने डिप्रेशन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था और न ही उनके पिता को बेटे के इलाज के बारे में पता था. पुलिस ने सुशांत के पिता का बयान पटना लौटने से पहले दर्ज काराया है. हालांकि जानकारी के अनुसार परिवार के सदमे में होने के कारण उनका विस्तार से बयान लेना संभव नहीं हुआ. लेकिन यदि जरुरत पड़ी तो दोबारा बयान लिया जाएगा. 

परिवार वालों के साथ ही साथ सुशांत के दोस्तों को बी बयान दर्ज कराया गया है. पुलिस यह जांच में जुट गई है कि सुशांत के मौत के पीछे की वजह क्या है?  क्या इंडस्ट्री पर लग रहा आरोप सही है या गलत, इसे ढूंढने में पुलिस जुट गई है.