ब्रेकिंग
Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश

मौर्या कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां मौर्या कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि मौर्या कॉम्पलेक्स के फर्स्ट फ्लोर पर यह आग लगी है और वहां मौजूद कई दुकान आग की चपेट में

मौर्या कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची
Anamika
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां मौर्या कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि मौर्या कॉम्पलेक्स के फर्स्ट फ्लोर पर यह आग लगी है और वहां मौजूद कई दुकान आग की चपेट में आ गई है. 

आग लगने  की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची है और आग बुझाने में जुट गई है.  लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. वहीं मौर्या कॉम्पलेक्स में आग लगने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है. 

अगलगी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दुकानदारों में आक्रोश है. उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही सेकेंड फ्लोर पर मेयर का चैंबर बनाया गया है. उपर बनाए गए बाथरुम से पानी लिक करता है और नीचे के दुकान में आता है. इसे लेकर कई बार ठेकेदार को कहा गया था पर किसी ने कुछ नहीं किया. मंगलवार को भी मेयर के बेटे को फोन कर शिकायत की गई थी और उन्होंने ठीक कराने की बात कही थी. लेकिन उससे पहले ही पानी टपकने से बिजली शॉर्ट सर्किट कर गया और दुकान में आग लग गई. 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता