ब्रेकिंग
मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?

मास्टर जी को आया गुस्सा तो 5 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा, BP की थी परेशानी

PATNA: राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां टीचर ने क्लास के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की. टीचर ने बच्चे की पिटाई कोचिंग क्लास नहीं जाने के कारण किया. बच्चा केवल 5 साल का बताया

मास्टर जी को आया गुस्सा तो 5 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा, BP की थी परेशानी
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां टीचर ने क्लास के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की. टीचर ने बच्चे की पिटाई कोचिंग क्लास नहीं जाने के कारण किया. बच्चा केवल 5 साल का बताया जा रहा है. पिटाई के दौरान बच्चा चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन टीचर ने उसकी एक न सुनी। लात-घूसों और थप्पड़ से बच्चे को इतना पीटा की बच्चा बेहोश हो गया.


घटना धनरुआ के वीर ओरियारा के जया क्लासेस कोचिंग सेंटर की है. बच्चे की पिटाई और बेहोश की खबर सुन ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गये. टीचर का नाम छोटू बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने छोटू की भी जमकर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही कोचिंग में पढने वाले अन्य छात्र और उनके अभिभावक सकते में आ गये हैं.


बता दें कि जया क्लासेस में बच्चों को ट्युशन देकर नवोदय, नेतरहाट और सैनिक की तैयारी करवाता था. कोचिंग के संचालक का नाम अमरकांत है, उन्होंने बताया कि शिक्षक को बीपी की परेशानी है, जिसके कारण उनको गुस्सा बहुत आता है. संचालक ने बताया कि बीपी के कारण शिक्षक ने बच्चे की पिटाई कर दी. संचालक ने बताया कि टीचर को संस्था से निकल दिया गया है, उनके ऊपर करवाई भी की जाएगी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही धनरुआ थाने के थाना प्रभारी नेकहा के शिक्षक पर कार्यवाई की जाएगी.