ब्रेकिंग
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने

Bihar News: पीएनजी गैस पाइप लाइन में लगी भीषण आग, इलाके के लोगों में दहशत

बिहार के पूर्णिया में पीएनजी गैस पाइप लाइन में भीषण आग लग गई. जिसके बाद एनएच 31 पर अफरा तफरी मच गई.

Bihar News
गैस पाइप लाइन में आग
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में नेशनल हाईवे 31 पर स्थित अफरैल चौक के पास एक पीएनजी गैस पाइप में आग लग गई। इस घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लगभग 45 मिनट तक जाम लग गया।


आग की लपटें करीब 50 फीट ऊंची उठ रही थीं, जिसे दूर से ही देखा जा सकता था। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण पाइप में किसी तरह की तकनीकी खराबी हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।