ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे छात्र संगठन, पटना में मशाल जुलूस और मुजफ्फरपुर में पुतला दहन

प्रशांत किशोर, पप्पू यादव के बाद BPSC अभ्यर्थियों को छात्र संगठनों का साथ मिल रहा है। छात्र युवा शक्ति ने पटना में मशाल जुलूस निकाला तो वही मुजफ्फरपुर में छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

BPSC RE EXAM
सड़क पर उतरे छात्र संगठन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna muzaffarpur student protest..बिहार बंद से पहले छात्र युवा शक्ति ने शनिवार को पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान युवाओं ने पटना में मार्च कर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में नारेबाजी भी की। वही मुजफ्फरपुर में शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम से टावर चौक तक छात्र राजद ने मार्च निकाला और इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। 


मुजफ्फरपुर में छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार के इर्द-गिर्द रहने वाले लोगों ने बीपीएससी का 60% से अधिक सीट को बेच दिया हैं। जिसके कारण परीक्षा में धांधली करायी जा रही है। इसीलिए पेपर लीक कराया गया था।छात्रों के द्वारा लगातार आंदोलन किये जाने के बावजूद आज तक बीपीएससी की परीक्षा को रद्द नहीं किया गया। 


छात्र राजद के नेताओं ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव शुरू से ही छात्रों के आंदोलन को समर्थन दे रहे थे और छात्र राजद भी आंदोलन कर रहा है। जबतक परीक्षा रद्द नहीं होगी तबतक आंदोलन जारी रहेगी। वही छात्र राजद के जिला प्रभारी अविनाश कुमार उर्फ राजा बाबू ने कहा कि बीपीएससी के खिलाफ छात्र राजद शुरू से ही आंदोलन मुजफ्फरपुर में कर रही है और आगे भी जारी रहेगी। छात्रों की समस्या को छात्र राजद उठाते आ रहा है और आगे भी उठाएंगा। 


पटना से सदन और मुजफ्फरपुर से मनोज की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें