ब्रेकिंग
दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

गयाजी में धू धू कर जला रावण, गांधी मैदान में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

Rawan Dahan: गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम की टोली के पहुंचने के बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

Rawan Dahan
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rawan Dahan: शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के अलावा दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर बाद से ही गांधी मैदान में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।




देर शाम भगवान श्रीराम अपनी टोली के साथ मैदान पहुंचे, जिसके बाद रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतले धू-धू कर जल उठे और इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी सामने आई।




रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं, गांधी मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।



गांधी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। इसके अलावा मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, गया के एसएसपी सुशील कुमार और डीएम शशांक शुभंकर समेत कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



कार्यक्रम में राजनीतिक प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन देखकर विजयादशमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता