ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मानव श्रृंखला के बाद पुलिस वाले ने पब्लिक को ललकारा, कहा- बस में लगा दो आग, देखें VIDEO

PURNIYA: मानव श्रृंखला खत्म होने के बाद एंबुलेस ले जाने के लिए रास्ते से बस हटाने के लिए जब लोगों ने पुलिस को बोला तो एक जवान गुस्से में आ गया और पब्लिक को ललकारने लगा और कहा

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PURNIYA:  मानव श्रृंखला खत्म होने के बाद एंबुलेस ले जाने के लिए रास्ते से बस हटाने के लिए जब लोगों ने पुलिस को बोला तो एक जवान गुस्से में आ गया और पब्लिक को ललकारने लगा और कहा कि बस में आग लगा दो. यह मामला अररिया-पूर्णिया के बॉर्डर पर करियात के पास की है. जिसके बाद कुछ लोग भड़क गए और जवान से उसका नाम पूछने लगे. लेकिन जवान बचते हुए वहां से भागने की कोशिश करने लगा. कहा जा रहा है ये वीडियो मानव श्रंखला के दौरान का है. जहां नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर मानव श्रृंखला बनाया गया था. इस दौरान अररिया से एक मरीज पूर्णिया जा रहा था, जिसे रास्ते में ही रोक दिया गया. जब लोगों ने रास्ता खाली कराने को कहा तो पुलिस वाले ने कहा कि बस में आग लगा दो.



मानव श्रृंखला खत्म होने के बाद भी नहीं हटा जाम

वायरल वीडियो में एक पुलिस वाले को जब पूछा गया कि दोपहर के 12:15 बज गए हैं यह जाम कब खुलेगा तो पुलिस वाले ने कहा गाड़ी में आग लगा दो. इसके बाद लोग उन पर भड़क गए लगातार उनसे सवाल पूछने लगे और उनका नाम जानना चाहा. लेकिन यह पुलिस वाले कैमरे से बचते हुए भागते नजर आ रहे थे. लोगों की भीड़ ने काफी देर तक जवान से सवाल किया. लेकिन जवान के पास कोई जवाब नहीं था. 


लोगों ने सिपाही का किया विरोध

इतना करने के बाद भी लोग उस सिपाही की बात नहीं माने. अगर उसकी बातों में आ जाते तो वहां पर खड़ी कई बसों में आग लगाने की घटना घट जाती. उस दौरान सड़क किनारे कई स्कूल की बसें खड़ी थी. लोगों ने ऐसे बयान देने वाले सिपाही पर कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि 19 जनवरी को पूरे बिहार में मानव श्रृंखला बनाया गया था. 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin

FirstBihar संवाददाता