ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

मंत्री रामप्रीत पासवान के बेटे को लेकर विधानसभा में हंगामा, वेल में पहुंचा विपक्ष

PATNA : नीतीश कैबिनेट के मंत्री रामप्रीत पासवान के बेटे का सरकारी निरीक्षण टीम में शामिल होना अब सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा में आज विपक्ष ने हंगामा किया है

मंत्री रामप्रीत पासवान के बेटे को लेकर विधानसभा में हंगामा, वेल में पहुंचा विपक्ष
Anamika
2 मिनट

PATNA : नीतीश कैबिनेट के मंत्री रामप्रीत पासवान के बेटे का सरकारी निरीक्षण टीम में शामिल होना अब सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा में आज विपक्ष ने हंगामा किया है. आरजेडी विधायक के ललित यादव ने शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान इस मामले को विधानसभा में उठाया और उन्होंने इस पर सरकार से जवाब की मांग की

इस मामले पर आरजेडी विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी. उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्री या अन्य माननीय सदस्य के ऊपर इस तरह के आरोप लगाने के पहले आसन को पूर्व में सूचना देनी होगी, सदन में खड़े होकर सीधे आरोप लगा देने की अनुमति नियम के तहत नहीं है.

इसके बाद विधानसभा में आरजेडी के विधायक वेल में जा पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे,  थोड़ी देर तक सदन में हंगामा होता रहा. इस दौरान भाकपा माले के विधायक ने सीमांचल के मुद्दे को लेकर सदन में प्रस्ताव स्वीकार करने और उस पर चर्चा की मांग करते रहे. माले के विधायकों ने भी वेल में पहुंचकर प्रदर्शन किया. बाद में अध्यक्ष के समझाने पर सभी सदस्य अपनी सीट पर वापस लौट गए.