ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

मंगल पांडेय के कार्यक्रम में JDU कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, जमकर की नारेबाजी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान से सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के कार्यक्रम में जेडीयू के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया है. जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने का

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान से सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के कार्यक्रम में जेडीयू के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया है. जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर नारेबाजी की है. उन्होंने इस कार्यक्रम में जेडीयू के विधायक का नाम पोस्टर पर नहीं होने के कारण नाराजगी व्यक्त की है.


मामला सीवान जिले के महराजगंज इलाके का है. जहां जीएनएम और पारा मेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज के साथ-साथ हॉस्टल के लोकार्पण कार्यक्रम में जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के कार्यकम का जमकर विरोध किया है. दरअसल इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए जो पोस्टर मंच पर लगाया गया था. उस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ-साथ भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जेडीयू सांसद कविता देवी और दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ व्यास सिंह का ही नाम था. जबकि महराजगंज विधायक हेमनारायण साह के क्षेत्र में कार्यक्रम होने के बावजूद भी उनका नाम पोस्टर पर नहीं था.


महराजगंज सीट से जेडीयू विधायक हेमनारायण साह का नाम पोस्टर पर नहीं होने के कारण ही उनके समर्थकों ने कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया है. जेडीयू के कार्यकर्ता उस पोस्टर को मंच से हटाने की मांग कर रहे थे. विरोध के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. कार्यक्रम स्थल पर कई कार्यकर्ता बिना मास्क पहने ही पहुंचे थे.

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता