ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

मामा को बचाने गए भांजे की नदी में डूबने से हुई मौत, शव की तलाश में जुटी SDRF की टीम

PATNA CITY:- खाजेकलां थाना क्षेत्र के महाराज घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 17 साल के किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना

मामा को बचाने गए भांजे की नदी में डूबने से हुई मौत, शव की तलाश में जुटी SDRF की टीम
Santosh Singh
2 मिनट


PATNA CITY:-  खाजेकलां थाना क्षेत्र के महाराज घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 17 साल के किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने SDRF को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची SDRF टीम शव की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद महाराज घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन अब तक शव की बरामदगी नहीं हो सकी है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 17 वर्षीय रवि अपने मामा के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए पहुंचा था तभी स्नान करने के दौरान मामा गहरे पानी चला गया और डूबने लगा। मामा को डूबता देख जैसे ही रवि उन्हें बचाने पहुंचा उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दौरान मामा तो बच गए लेकिन भांजे को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल SDRF की टीम गंगा नदी में शव की तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता