ब्रेकिंग
RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले

वैशाली में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर तीन मंजिला मकान की चहारदीवारी को तोड़ा गया

मामला गैरमजरूआ जमीन पर अवैध कब्जा का है। जिस रास्ते से होकर लोग गुजरते है वहां तीन मंजिला मकान और चारदीवारी बना दी गयी थी। सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण किये जाने को लेकर कार्रवाई की गयी। बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया।

BIHAR
अतिक्रमण हटाओ अभियान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के बिदुपुर गोविंदपुर गोखुला गांव में सोमवार को प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया। यह मामला रौशन कुमार द्वारा दायर पीआईएल से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शशि कुमार ने गैरमजरूआ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, और इस रास्ते से होकर ग्रामीण सड़क गुजरती है। शशि ने यहां तीन मंजिला मकान और चारदीवारी बना दी थी।


इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात था। प्रशासन ने शुरुआत में जेसीबी से कार्रवाई की, लेकिन बाद में मकान को नुकसान से बचाने के लिए हथौड़े और बिल्डिंग कटिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया। बताया जाता है कि रौशन और शशि एक ही परिवार से हैं और दोनों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। शशि को स्थानीय लोग ज्योतिष के नाम से जानते हैं और उनके व्यवहार से समाज में असंतोष है।


इस मौके पर बिदुपुर के बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, सीओ करिश्मा कुमारी, आरओ कुमारी सौम्या, थाना प्रभारी अरुण कुमार और एसआई जितेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे। बिदुपुर अंचलाधिकारी करिश्मा कुमारी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाया गया और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। 


जानकारी के मुताबिक, रौशन और शशि एक ही परिवार के हैं। दोनों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। शशि को स्थानीय लोग ज्योतिष के नाम से जानते हैं। उनके व्यवहार से समाज नाखुश बताया जाता है। मौके पर बिदुपुर के बीडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, सीओ करिश्मा कुमारी आर ओ कुमारी सौम्या और थाना प्रभारी अरुण कुमार एसआई जितेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। इस संबंध में बिदुपुर अंचलाधिकारी करिश्मा कुमारी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता