ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

Major accident in Bihar: नए साल के जश्न के बीच बिहार में बड़ा हादसा, नहर में गिरने से तीन लड़कों की दर्दनाक मौत

रोहतास के सासाराम में बहन के घर से बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई है। देर रात तीनों नहर में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

three people died
फिका पड़ा नए साल का जश्न
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Major accident in Bihar: नए साल के जश्न के बीच बिहार के रोहतास के सासाराम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां नहर में गिरने से बाइक सवार तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घठना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के बक्सर लाइन बड़ी नगर के लडूई लख की है।


मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के गुनसेज गांव निवासी चचेरे भाई प्रियांशु कुमार और शशि रंजन कुमार के अलावा भतीजा अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन के घर से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे, तऊ नहर में गिर गए, जिससे तीनों की मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।