ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी

महुआ अस्पताल की बदहाली पर सवाल, ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का दावा; परिसर में मिलीं शराब की बोतलें

वैशाली के महुआ अनुमंडलीय अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर राजद के पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने करोड़ों की लागत से बने ऑक्सीजन प्लांट के बंद होने का दावा किया। अस्पताल परिसर में शराब और बीयर की बोतलें मिलने पर सीसीटीवी जांच और का

बिहार न्यूज
शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली में महुआ अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे राजद के पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। करोड़ों की लागत से बना ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का दावा किया गया है, तो वहीं अस्पताल परिसर में शराब और बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया है।


निरीक्षण के दौरान मुकेश रौशन ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने ऑक्सीजन की कमी से 13 लोगों की मौत का दावा किया और राघोपुर में बच्चों की मौत के मामले में भी इलाज की व्यवस्था पर सवाल उठाए। मुकेश  रौशन के मुताबिक, सात अक्टूबर 2021 को उद्घाटित ऑक्सीजन प्लांट स्टेबलाइजर के अभाव में बंद पड़ा है। 


अगर यह दावा सही है, तो सवाल है कि इतने वर्षों बाद भी जरूरी व्यवस्था क्यों नहीं की गई.अस्पताल परिसर में जलजमाव और कचरे के बीच शराब और बीयर की बोतलें मिलने का मामला भी सामने आया है। RJD नेता ने आशंका जताई कि कहीं अस्पताल परिसर में शराब का सेवन तो नहीं हो रहा था। 


उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है> एनआईसीयू के लिए आया सामान सदर अस्पताल भेज दिया गया। ब्लड स्टोरेज, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और एंबुलेंस जैसी सुविधाओं की मौजूदा स्थिति पर भी उन्होंने सवाल उठाए। अब मांग है कि पूरे मामले की जांच हो, ऑक्सीजन प्लांट चालू कराया जाए और यदि लापरवाही साबित होती है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो।

मुन्ना खान की रिपोर्ट