ब्रेकिंग
उद्घाटन के बाद ‘नीतीश सेतु’ पर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पुल पर लगे पोस्टर-बैनर फाड़े; वीडियो वायरल✦बिहार के इन शिक्षकों की फिर बढ़ी टेंशन... सभी के सर्टिफिकेट की होगी जांच, फर्जी मिले तो जाएगी नौकरी, FIR भी होगी दर्ज✦बेटी की शादी में नहीं मिला न्योता तो नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया इशारों में जवाब, बोले- जिस घर में बेटी के रोने की आवाज आती है, भगवान भी उसका भला नहीं करता!✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦उद्घाटन के बाद ‘नीतीश सेतु’ पर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पुल पर लगे पोस्टर-बैनर फाड़े; वीडियो वायरल✦बिहार के इन शिक्षकों की फिर बढ़ी टेंशन... सभी के सर्टिफिकेट की होगी जांच, फर्जी मिले तो जाएगी नौकरी, FIR भी होगी दर्ज✦बेटी की शादी में नहीं मिला न्योता तो नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया इशारों में जवाब, बोले- जिस घर में बेटी के रोने की आवाज आती है, भगवान भी उसका भला नहीं करता!✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट

महुआ में डॉ मुकेश रौशन का जनसंपर्क अभियान जारी, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे

VAISHALI : महुआ विधान सभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. मुकेश रौशन ने अपने समर्थकों के साथ कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. महुआ विधानसभा इला

महुआ में डॉ मुकेश रौशन का जनसंपर्क अभियान जारी, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे
Anamika
2 मिनट

VAISHALI : महुआ विधान सभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. मुकेश रौशन ने अपने समर्थकों के साथ कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. 

महुआ विधानसभा इलाके के डगरु पंचायत के कई गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें जनता का काफी प्याय मिला.  इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समर्थक तथा स्थानीय युवा तथा बुजुर्ग उपस्थित रहे. 

जनसंपर्क के दौरान लोगों से डॉ. मुकेश रौशन ने विधानसभा भेज कर महुआ की सेवा करने का मौका देने का अनुरोध किया तथा बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया. मुकेश रौशन ने कहा कि महुआ का विकास, प्रगति और उन्नति ही मेरी प्राथमिकता रहा है. महुआ की जनता का प्यार और आशीर्वाद बना रहे तो जीत निश्चित है और तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.

बता दें कि महुआ विधानसभा सीट से पिछली बार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने चुनाव लड़ा था और उन्होंने जीत दर्ज की थी. इस बार तेजप्रताप यादव हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.