ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, सुबह पानी में तैरते मिले चारों के शव

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बेला थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव बरामद किया गया है। ग्रामी

महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, सुबह पानी में तैरते मिले चारों के शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां  बेला थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी। घटना से पहले महिला के घर में आगजनी भी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा स्थित बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव (तेलियाही) में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव तालाब से बरामद किया गया है।गांव के लोगों का कहना है कि महिला ने अपने तीनों बच्चों के संग तालाब में कूदकर जान दी है। महिला अपने घर पर इन्हीं तीनों बच्चों के साथ अकेले रहा करती थी। उसका पति लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करता है।


वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि महिला का अपने पति के साथ किसी बातों को लेकर अनबन चलता था। ऐसे में अब महिला ने अपने बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी। जिससे सभी लोगों की मौत हो गई। ओस घटना में मृत महिला की पहचान गांव के संजीव कुमार की 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है। तीनों बच्चों में 6 वर्षीय आर्यन, 4 वर्षीय सुशांत और डेढ़ वर्षीय हिमांशु नाम शामिल हैं।


उधर, महिला के घर में आगजनी होने की भी जानकारी सामने आई है। बंद पक्के मकान के अंदर आग से काफी सारा सामान जलकर राख हो गया है। लोगों का कहना है कि घर से धुआं उठता हुआ देखकर जब दौड़े तो मकान में ताला लटका हुआ था। घर के अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। यह देखकर सभी और घबरा गए उन्हें लगने लगा की ऐसा न हो कि चारों अंदर ही जल गए हो। अंदर चेक करने पर कोई भी ना था। इसके बाद गांव में लगे जन्माष्टमी मेले में लगे माइक से लोगों ने अनाउंस करवाया। महिला के नाम से पुकार किया गया, ताकि वह कहीं मेला घूमने आई हो, तो अनाउंसमेंट सुनकर अपने घर लौट जाए। रात भर लोग चिंतित रहे।