ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

झंडोतोलन के दौरान कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, बेटियों के अपहर्ताओं को पुलिस द्वारा छोड़ने से थी परेशान

GOPALGANJ : गोपालगंज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के दौरान एक महिला ने केरोसिन तेल शरीर पर उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की गई. हालांकि मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के दौरान एक महिला ने केरोसिन तेल शरीर पर उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की गई. हालांकि मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता से काम लेते हुए महिला को बचा लिया. बाद में पुलिस पीड़ित महिला को नगर थाने लेकर आयी. 


जहां महिला ने डीएम और एसपी के सामने नगर थाने के इंस्पेक्टर पर दो लाख रुपये लेकर अपहर्ताओं को छोड़ने का आरोप लगाया. पीड़ित महिला फुलवरिया थाने के दुबे बतरहां के निवासी भृगुनाथ तिवारी की पत्नी गौतम देवी है. महिला ने बताया  कि 22 जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण नगर थाने के पोस्ट ऑफिस चौक के पास से कर लिया गया था. नगर थाने में इस मामले में शिकायत की गयी, लेकिन पुलिस ने एफआइआर दर्ज नहीं की.  इस बीच अपहृर्ताओं ने फोन कर दो लाख रुपये की मांग की है.पैसा के साथ दहीभाता पुल के समीप अपहृताओं ने बुलाया. परिजन जब वहां पहुंचे तो अपहृत किशोरी और अपहर्ता बोलेरो में थे. अपहर्ताओं को देख शोर करने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और बोलेरो के साथ अपहर्ता को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. नगर थाने की पुलिस दहीभाता में पहुंची और अपहर्ता और किशोरी को बोलेरो के साथ थाना लेकर आयी. 


पुलिस ने कार्रवाई न करके दोनों को छोड़ दिया. जिसके बाद तीन अगस्त को मुजफ्फरपुर से अपहर्ताओं ने आकर महिला के घर फुलवरिया के दुबे बतरहां से दो नाबालिग बेटियों का जबरन अपहरण कर लिये. इस मामले में फुलवरिया और नगर थाने में भी शिकायत की गयी, लेकिन एफआइआर तक दर्ज नहीं की गयी. वहीं इस संबंध में डीएम अरशद अजीज ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. अब देखना यह है कि पुलिस महिला को इंसाफ दिलाफ दिला पाती है या नहीं.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता