ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

महिला के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, बाल-बाल बची जान, वीडियो वायरल

ARARIA: महिला के ऊपर से मालगाड़ी के गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी जान बचाने के लिए वो पटरी के बीच में लेट गई। हैरान करने वाला यह मामला अररिया का है।

महिला के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, बाल-बाल बची जान, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: महिला के ऊपर से मालगाड़ी के गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी जान बचाने के लिए वो पटरी के बीच में लेट गई। हैरान करने वाला यह मामला अररिया का है। बताया जाता है कि घटना 27 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे की है। जब बथनाहा स्टेशन पर मालगाड़ी लगी हुई थी। 


तभी स्टेशन चौक की रहने वाली एक महिला फूट ओवर ब्रिज को छोड़ मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक को पार करने लगी। तभी हरी झंडी मिलने के बाद मालगाड़ी अचानक खुल गई। ट्रेन के खुलने से महिला काफी घबरा गई उसे समझ में नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करे? तभी प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने महिला को ट्रैक पर लेट जाने को कहा। महिला को हिलने डुलने से मना किया। 


जैसा लोगों ने कहा वैसा महिला ने किया वह अपनी जान बचाने के लिए रेलवे ट्रैक के बीच में लेट गयी। जिसके बाद मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजर गई। इस दौरान महिला की बाल-बाल जान बची। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने लगे। तभी किसी ने इस वीडियो को वायरल कर दिया। 


बथनाहा स्टेशन अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि फूट ओवर ब्रिज के रहने के बावजूद लोग अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। ट्रेन के नीचे से रेलवे ट्रैक को पार करने से बाज नहीं आते। जबकि उन्हें मालूम होता है कि इससे जान जाने का खतरा होता है। फिर भी लोग इस तरह अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें