ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

महाराष्ट्र के 211 तीर्थयात्रियों के नाथनगर पहुंचने पर मचा हड़कंप, सभी की होगी मेडिकल जांच

BHAGALPUR : भागलपुर के नाथनगर के श्वेताम्बर जैन मंदिर में महाराष्ट्र से आए 156 लोग और कबीरपुर के तेरह पंथी जैन मंदिर में महाराष्ट्र के ही 55 लोगों के पहुंचने की सूचना पर इलाके में

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर के नाथनगर के श्वेताम्बर जैन मंदिर में महाराष्ट्र से आए 156 लोग और कबीरपुर के तेरह पंथी जैन मंदिर में महाराष्ट्र के ही 55 लोगों के पहुंचने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री पिछले 1 महीने से देशभर में तीर्थ भ्रमण को निकले थे। जिसमें 156 जैनी श्रद्धालुओं का जत्था चंपानगर नगर स्थित श्वेताम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार की रात और 55 श्रद्धालुओं का जत्था तेरह पंथी दिगम्बर जैन मंदिर में बीती रात पहुंचा था। कोरोना वायरस के संक्रमण की खबरों के बीच इन श्रद्धालुओं के पहुंचने से आसपास के क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल है। सूचना पर सीओ राजेश कुमार, ललमटिया ओपी अध्यक्ष ओम प्रकाश दोनों जगहों पर पहुंचे और दूरी बरतते हुए दोनों जगहों के मंदिर प्रबंधन से तीर्थ यात्रियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।


इस बाबत मंदिर प्रबंधन एवं ललमटिया ओपी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि नाथनगर श्वेताम्बर जैन मंदिर में मौजूद सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के कोहलापुर के हैं, जो जमुई के लछुआड़ होते हुए यहां पहुंचे हैं, जिनकी संख्या 155 बताई गई है। मौके पर मौजूद सीओ और ललमटिया थानाध्यक्ष ने सख्त रूप से श्वेताम्बर जैन मंदिर के मैनेजर को हिदायत दी कि बाहर से आए सभी लोगों की मेडिकल जांच होगी और जांच होने तक सभी मंदिर परिसर के बाहर नहीं जाएंगे और सबको अंदर ही कोरेंटाइन करने के निर्देश दिया। वहीं, तेरहपंथी जैन मंदिर में वहां के प्रबंधन को भी सभी 55 तीर्थ यात्रियों को मेडिकल जांच तक अंदर ही कोरेनटाइन करने का निर्देश दिया।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता