ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में खो गई थी झारखंड की महिला, फोन नंबर भी नहीं था याद, मुजफ्फरपुर GRP ने बेटे से मिलाया

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अपनों से बिछड़ गई एक महिला भटकते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंच गई। जिसके बाद जीआरपी ने महिला को अपने परिवार से मिला दिया।

 Mahakumbh 2025
मुजफ्फरपुर GRP ने महिला को बेटे से मिलाया
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ के कारण कई लोग एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां महाकुंभ में झारखंड की एक महिला अपने परिवार वालों से बिछड़ गई। जिसके बाद महिला भटक कर किसी तरह बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंच गई।


महाकुंभ में स्नान के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ी झारखंड की महिला सुमित्रा देवी भटकते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच गईं। जहां प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी पुलिसकर्मियों ने महिला को परेशान और अकेला देख उनसे पूछताछ की। महिला ने अपना नाम और पता बताया। उन्होंने कहा कि उनका नाम सुमित्रा देवी है और वो गिरिडीह जिले के परसन थाना क्षेत्र की निवासी हैं। जीआरपी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि महिला को अपने परिवार के लोगों का मोबाइल नंबर याद नहीं था। जिससे पुलिस के लिए उनके परिजनों से संपर्क करना मुश्किल हो गया था।


महिला को उसके परिवार वालों से मिलाने के लिए पुलिसकर्मी ने गिरिडीह पुलिस के ग्रुप में महिला की फोटो और उसकी पूरी जानकारी शेयर की। कुछ ही समय बाद पुलिस को महिला के बेटे वासुदेव राणा जो चेन्नई में रहते हैं, उनका मोबाइल नंबर मिल गया। पुलिस ने वासुदेव राणा से संपर्क कर उन्हें मां के सुरक्षित होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद महिला का बेटा मुजफ्फरपुर पहुंचा और अपनी मां को सुरक्षित अपने साथ ले गया। बेटे को देखकर महिला भावुक हो गई और पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता