ब्रेकिंग
बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस

महाअष्टमी को माता के दरबार में पहुंचे सीएम नीतीश, पटनदेवी और शीतला मंदिर में की पूजा अर्चना

PATNA: आज महाअष्टमी दे दिन माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना हो रही हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में भक्त माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की अराधना कर उन्हे

महाअष्टमी को माता के दरबार में पहुंचे सीएम नीतीश, पटनदेवी और शीतला मंदिर में की पूजा अर्चना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आज महाअष्टमी दे दिन माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना हो रही हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में भक्त माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की अराधना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की सुबह पटनासिटी स्थित पटनदेवी और शीतला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दरबार में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार हर साल महाअष्टमी के मौके पर पटनासिटी पहुंचते हैं और पटनदेवी, शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। अपने इसी कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश रविवार को सुबह सवेरे अगमकुआं स्थिति शीतला मंदिर और पटनदेवी पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम के सात विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम के आगमन को लेकर पटनासिटी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी।


आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देर शाम गर्दनीबाग स्थित माता के मंदिर में पहुंचेंगे और वहां भी पूजा अर्चना करेंगे। इससे पहले शनिवार को महासप्तमी के मौके पर माता के पट खुलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे थे और माता की पूजा अर्चना की थी। इस दौरान पूजा समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया था।


महाअष्टमी को माता के दरबार में पहुंचे सीएम नीतीश, पटनदेवी और शीतला मंदिर में की पूजा अर्चना


महाअष्टमी को माता के दरबार में पहुंचे सीएम नीतीश, पटनदेवी और शीतला मंदिर में की पूजा अर्चना


महाअष्टमी को माता के दरबार में पहुंचे सीएम नीतीश, पटनदेवी और शीतला मंदिर में की पूजा अर्चना


महाअष्टमी को माता के दरबार में पहुंचे सीएम नीतीश, पटनदेवी और शीतला मंदिर में की पूजा अर्चना



टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता