ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

मगध डेयरी के एमडी की कोरोना से मौत, दहशत में कर्मी

GAYA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है, इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या में हर रोज तेजी से इजाफा हो रहा है. वहीं अब आ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है, इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या में हर रोज तेजी से इजाफा हो रहा है. वहीं अब आम लोगों के साथ ही साथ वीआईपी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. 

बुधवार को मगध डेयरी के एमडी अवधेश कुमार कर्ण की कोरोना से मौत हो गई. जिसके बाद से डेयरी के कर्मी डरे हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये कुछ दिन पहले तक डेयरी का काम देख रहे थे. 13 जुलाई को तबियत बिगड़ने पर इन्हें  एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इन्हें कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और 15 जुलाई की इनकी मौत हो गई. 

एमडी के मौत की खबर मिलते ही मगध डेयरी के कर्मचारी और अधिकारी सदमे में हैं और कई कर्मी डरे हुए भी हैं. क्योंकि कुछ दिन पहले तक ये साथ काम कर रहे थे.  एमडी अवधेश कुमार कर्ण रिटायर हो चुके थे पर प्रबंधन ने उनके काम को दखते हुए 2 साल का एक्सटेंशन दे दिया था. उन्होंने डेयरी में मार्केटिंग ऑफिसर से करियर की शुरूआत की थी और अपनी मेहनत की वजह से एमडी तक का सफर तय किया था.