ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना, दिनदहाड़े 1.6 लाख की लूट

MADHUBANI: मधुबनी के झंझारपुर में एक रिटायर्ड कर्मी को निशाना बनाते हुए उनसे पास से एक लाख छह हजार रुपये लूट लिये और मौक से फरार हो गये। लंगड़ा चौक

BIHAR POLICE
मधुबनी में लूट की घटना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के झंझारपुर में एक रिटायर्ड कर्मी को निशाना बनाते हुए उनसे पास से एक लाख छह हजार रुपये लूट लिये और मौक से फरार हो गये। लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक से पैसे निकालकर रिटायर्ड कर्मी रामनारायण प्रसाद घर जा रहे थे तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। 


पीड़ित रामनारायण प्रसाद लखनौर थाना क्षेत्र के नंदे नगर तमुरिया गांव के रहने वाले हैं और दरभंगा में सिंचाई विभाग में लिपिक के पद से 2014 में रिटायर हुए थे। रामनारायण प्रसाद सुबह घर से झंझारपुर आरएस इनकम टैक्स के काम से आए थे। वहाँ से वे लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक गए और चेक से एक लाख रुपये निकाले। 


उनके पास पहले से भी ₹6000 थे, जो उन्होंने बैंक से निकाले गए एक लाख रुपये के साथ अपने हैंडबैग में रख लिए। बैंक से निकलने के बाद वे टेंपो पकड़कर अपने गांव की ओर जा रहे थे। अनुमंडल के पास विद्यापति टावर के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए।


  • रामनारायण प्रसाद ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। झंझारपुर आरएस और झंझारपुर थाना पुलिस ने बैंक और सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को सूचना मिली कि उनका हैंडबैग एनएच 27 पर फेंका हुआ मिला है, जो मनीगाछी थाना पुलिस के पास है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 
टैग्स