ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News : जॉगिंग कर रहे मधुबनी के युवक की मौत, BPSC एग्जाम की कर रहा था तैयारी

Bihar News : संजय कुमार राउत पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रोजाना की तरह वह दौड़ लगाने के लिए सुबह स्टेडियम में पहुंचा और अचानक गिरकर उसकी मौत हो गई।

Bihar News :
युवक की मौत
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां सुबह जॉगिंग कर रहे एक युवक की मौत हो गई। यह घटना चौक थाना क्षेत्र के मनोज कमलिया स्टेडियम की है। मृतक की पहचान संजय राउत के रूप में हुई है। वह मधुबनी जिले का रहने वाला था। पटना में रहकर बीपीएससी परीक्षा और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। 


जानकारी के स्टेडियम में दौड़ लगाने के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। ब्रेम हेमरेज होने की आशंका जताई जा रही है। संजय कुमार राउत पटना साहिब रेलवे स्टेशन के पास एक किराये के कमरे में रहता था। वह अक्सर सुबह जॉगिंग के लिए जाता था। शुक्रवार सुबह वह स्टेडियम में दौड़ लगाने पहुंचा और अचानक गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान कर परिजन को सूचित कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया में अत्यधिक ठंड लगने की वजह से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।