ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार के स्कूल में बच्चों से गैस सिलेंडर उठवाया, मिड डे मील में मैडम ने बांटा बिस्किट

मधुबनी के सरकारी स्कूल में मासूम बच्चों से गैस सिलेंडर उठवाने और मिड डे मील में बिस्किट देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bihar
वीडियो वायरल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिल के बिस्फी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बरहा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों से पढ़ाई करवाने की जगह गैस सिलेंडर उठवाया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


इसी स्कूल का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मिड डे मील के निर्धारित मेन्यू को नजरअंदाज करते हुए बच्चों को सिर्फ बिस्किट बांटा जा रहा है। जबकि सरकारी आदेशों के अनुसार बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इन दोनों वीडियो को लेकर अब अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। 


लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सरकारी स्कूलों में शिक्षा की जगह बच्चों से मजदूरी कराई जाएगी और पौष्टिक भोजन की जगह सिर्फ बिस्किट देकर खानापूर्ति की जाएगी, तो फिर इन बच्चों का भविष्य क्या होगा? यह मामला एक बार फिर बिहार की शिक्षा व्यवस्था और मिड डे मील योजना की निगरानी पर सवाल खड़ा कर रहा है। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें