ब्रेकिंग
September OTT Releases 2026: एक्शन, कॉमेडी, क्राइम और रोमांस का लगेगा तड़का, OTT पर दस्तक देंगी ये 10 फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्टपटना में बढ़ा बाढ़ का खतरा: चार जगह खतरे के निशान से ऊपर गंगा, दियारा इलाकों में फैला नदी का पानीआदित्य हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, सड़क पर उतरे परिजन; शव रखकर किया प्रदर्शन‘दलितों को ज्ञान देने से पहले अपने माता-पिता..’, मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव से मांगा हिसाबBihar News: नगर परिषद के 'कार्यपालक पदाधिकारी' ने करोड़ों का किया खेल, अपने खास के खाते में भेज दिया 1.79 Cr रू, जांच में पकड़े गए...September OTT Releases 2026: एक्शन, कॉमेडी, क्राइम और रोमांस का लगेगा तड़का, OTT पर दस्तक देंगी ये 10 फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्टपटना में बढ़ा बाढ़ का खतरा: चार जगह खतरे के निशान से ऊपर गंगा, दियारा इलाकों में फैला नदी का पानीआदित्य हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, सड़क पर उतरे परिजन; शव रखकर किया प्रदर्शन‘दलितों को ज्ञान देने से पहले अपने माता-पिता..’, मंत्री संतोष सुमन ने तेजस्वी यादव से मांगा हिसाबBihar News: नगर परिषद के 'कार्यपालक पदाधिकारी' ने करोड़ों का किया खेल, अपने खास के खाते में भेज दिया 1.79 Cr रू, जांच में पकड़े गए...

शराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में धुत लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट की।

बिहार न्यूज
शराब के नशे में 2 गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड मोहल्ले छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नगर थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी बस स्टैंड निवासी अर्जुन मंडल अपने कुछ सहयोगियों के साथ आगामी मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की योजना बना रहा है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम रात करीब 11 बजे अर्जुन मंडल के घर पहुंची।


पुलिस के अनुसार दरवाजा खुलवाने के बाद अर्जुन मंडल और उसके परिजनों ने छापेमारी का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इसी दौरान घर में मौजूद अन्य लोग भी पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे. पुलिस ने बताया कि अर्जुन मंडल के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. जब उसे शराब जांच के लिए थाना चलने को कहा गया तो उसने अपने भाई, पत्नी और अन्य परिजनों के साथ मिलकर विरोध शुरू कर दिया.


आरोप है कि इसी दौरान किसन राम नामक व्यक्ति भी वहां पहुंच गया और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करने लगा. घटना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली में चोट लगी, जबकि सशस्त्र बल के जवान कुंदन कुमार के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस का आरोप है कि अर्जुन मंडल ने जवान को जमीन पर पटक कर गला दबाने का प्रयास किया. जिससे उसकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया.


बाद में काफी मशक्कत के बाद पुलिस अर्जुन मंडल और किसन राम को थाना ले आई. थाना में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान अर्जुन मंडल के शरीर में 145.5 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर तथा किसान राम के शरीर में 70.1 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल की मात्रा पाई गई. इसके बाद दोनों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने शराब सेवन की पुष्टि की. पुलिस ने इस मामले में अर्जुन मंडल, किसन राम, सुमन मंडल, सोहन मंडल, अर्जुन मंडल की पत्नी तथा उसकी मां समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. सभी पुरानी बस स्टैंड मोहल्ले के निवासी बताए गए हैं.


नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला, मारपीट, धमकी, शराब सेवन तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.वहीं अर्जुन मंडल की मां वार्ड पार्षद रुम्मी देवी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि आधी रात को 50-60 की संख्या में एक जनप्रतिनिधि के घर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कारवाई की है.  घर के सभी सदस्यों का मोबाइल छीन लिया एवं घर मे तोरफोर भी पुलिस के द्वारा किया गया. रुम्मी देवी ने बताया कि पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया है. देर रात दुबारा पुलिस का जत्था आया और घर मे लगाए गए सीसीटीवी के कैमरा व डीवीआर पुलिस द्वारा नोंच कर ले जाया गया ताकि पुलिस की बर्बरता का सुबूत नष्ट हो सके.

REPORT: KUMAR GAURABH, MADHUBANI