ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

मधुबनी में आर्केस्ट्रा पर बड़ी कार्रवाई, 40 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, संचालक समेत 15 गिरफ्तार

मधुबनी पुलिस ने आर्केस्ट्रा में नाबालिग बच्चियों के शोषण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 40 लड़कियों का रेस्क्यू किया। संचालक समेत 12 पुरुष और 3 महिला कर्मी गिरफ्तार।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में आर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 14 और 15 सितंबर की रात चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा से 40 नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने इस मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत 12 पुरुष और 3 महिला कर्मियों को गिरफ्तार किया है। रेस्क्यू की गई सभी बालिकाओं को महिला थाना लाया गया है, जहां पुलिस और संबंधित टीमें मामले की जांच कर रही हैं।


बिहार के मधुबनी में भारत नेपाल सीमा पर बड़ी संख्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों और नेपाल से शादी, नौकरी नाबालिग बालिकाओं के शोषण एवं उनके अवैध रूप से आर्केस्ट्रा में कार्य कराने की सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर मधुबनी पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। मामले में खजौली, कलुआही, बासोपट्टी साहरघाट सहित कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 40 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया। जिनमें आर्केस्ट्रा में कार्य करने वाली युवतियों में कई नाबालिक युवतियां भी शामिल हैं। सभी युवतियों को महिला थाना में रखा गया है, जहां एएसपी रश्मि सभी से छानबीन में जुटी हुई हैं।


मामले की जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) एवं मिशन मुक्ति फाउंडेशन (NGO) के निर्देशानुसार मधुबनी जिले में नाबालिग बालिकाओं के शोषण एवं उनके अवैध रूप से आर्केस्ट्रा में कार्य कराने की सूचना के आलोक में 14 एवं 15 सितंबर 2026 की रात्रि में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना के नेतृत्व में संबंधित सभी थाना, महिला थाना, मानवाधिकार संस्था एवं चाइल्डलाइन टीम की संयुक्त टीम गठित कर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बासोपट्टी थाना, अरेर थाना, बेनीपट्टी थाना, खजौली थाना एवं लौकहा थाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित आर्केस्ट्रा से कुल-40 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू की गई सभी बालिकाओं को मधुबनी के महिला थाना लाया गया।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया नाबालिग बालिकाओं को आर्केस्ट्रा में कार्य कराने के मामले में आर्केस्ट्रा संचालक सहित इस कार्य में संलिप्त 12 पुरुष एवं 3 महिला समेत कुल 15 कर्मियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध महिला थाना द्वारा कांड सं0-64/26, दिनांक-15 सितंबर 2026, धारा- 79/111/ 141/143/ 145/98/ 296/3(5) बी०एन०एस एवं 79 जे०जे० एक्ट तथा 16/17/18 बॉन्डेड लेबर (अबोलिशन) एक्ट तथा 13/14 पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुरूषों को न्यायिक हिरासत में तथा महिलाओं की रेस्क्यू की गई। सभी नाबालिग बालिकाओं को विधि सम्मत आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता निम्न प्रकार है: पहला इरफान आलम, पे० शेख भोला, सा०- नारनवा, थाना-शिकारपुर, जिला-पश्चिमी चम्पारण। दूसरा राहुल सिंह, पे०-अरूण सिंह, सा०-जैनी टोला, थाना-चौतरवा, जिला-पश्चिमी चम्पारण। तीसरा नंदलाल प्रसाद, पे०-बृजेश प्रसाद उर्फ ठग महतो, सा०-बेतिया, जिला-पश्चिमी चम्पारण। चौथा अजय कुमार, पे०- रधुनी मुखिया, सा०-बेतिया, जिला-पश्चिमी चम्पारण। पाँचवां श्याम कुमार यादव, पे०-रामललित यादव, सा०- गंगौर, थाना-हरलाखी, जिला-मधुबनी। छठा समरशिल, पे०-दुखाईशिल, सा०-नगरउखड़ा, थाना-हरिंगघाटा, जिला-नादिया, राज्य-पं० बंगाल। सातवां आयुष शर्मा, पे०-दिगविजय शर्मा, सा०- परतावल, थाना-सेमडोरिया, जिला-महाराजगंज, उ०प्र०। आठवां देवचंद्र परनामी, पे०-तेजनारायण महतो, सा०-खजौली, थाना-खजौली, जिला-मधुबनी। नवां परमेश्वर राम, पे०-जलेश्वर राम, सा०-तक्कीपुर, थाना-महाराजगंज, जिला-सिवान। दसवां संजन कुमार दास, पे०-केवल दास, सा०-कन्हौली, थाना-खजौली, जिला-मधुबनी। ग्यारहवां काशीनाथ मंडल, पे०- भूपति मंडल, सा०-बसीरहॉट, थाना-हरवा, जिला-24 परगना, पं०बंगाल। बारहवां नंदकिशोर यादव, पे० वासुदेव यादव, सा०-ठठरी, थाना-रूद्रपुर, जिला-मधुबनी। एवं 03 महिला की गिरफ्तारी की गई हैं।


जबकि छापामारी टीम में शामिल सदस्य निम्नलिखित हैं: पहली श्रीमति रश्मि कुमारी, अपर पुलिस अधीक्षक (मु०), मधुबनी। दूसरे श्री अकुर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, साईबर थाना, मधुबनी। तीसरे पु०नि० सुनील कुमार, प्रभारी ऐएचटीयू, मधुबनी। चौथे पु०नि० अमित कुमार, प्रभारी, सीसीटीएनएस, पुलिस कार्यालय, मधुबनी। पांचवें पु०नि० शमशाद आलम, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, नगर थाना। छठी पु०अ०नि० रीना भारती, थानाध्यक्ष, महिला थाना। सातवीं स०अ०नि रंजू कुमारी, महिला थाना एवं पुलिस केन्द्र से पदाधिकारी एवं सिपाही शामिल थे। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों / बालिकाओं को किसी भी प्रकार के शोषण, अवैध रोजगार अथवा मानव तस्करी जैसी गतिविधियों में संलिप्त करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


वहीं ऑर्केस्ट्रा  के करीब 40 युवतियों की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार युवतियों के परिजनों का कहना है कि इनमें से कई नाबालिक हैं, जो अपनी गर्भवती बहन जो आर्केस्ट्रा में काम करती हैं उसके देखभाल के लिए आई हैं। हालांकि हाल के दिनों में भारत नेपाल सीमा पर कई नेपाली एवं भारत के विभिन्न क्षेत्रों की नाबालिक युवतियों को शादी अथवा नौकरी के प्रलोभन की जाल से सरक्षित बचाया गया। इसलिए आर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवतियों एवं नाबालिग युवतियों के मानव तस्करी की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पूरा मामला पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।