ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: गले में गेहुअन लेपट कर गांव में घूमना पड़ गया भारी, सांप के डसने से हो गयी मौत

मृतक की पहचान 35 वर्षीय इंदल यादव के रूप में हुई है। 20 साल पहले पिता और सालभर पूर्व मां का निधन हो गया था। वह शादीशुदा नहीं था घर में अकेला रहता था। रास्ते से गुजरने के दौरान उसने विषैले सांप को पकड़ लिया और उसके साथ खेलने लगा।

BIHAR
सांप ने युवक को काटा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में एक जहरीले गेहुअन सांप से खेलना एक युवक को भारी पड़ गया। खेलने के दौरान सांप ने उसे डस लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  घटना बेनी बीवीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के करहारा पंचायत के सोहरौल गांव की है। मृतक की पहचान स्व. सुटटू यादव के 35 वर्षीय पुत्र इंदल यादव के रूप में हुई है। 


जिसने सोहरौल में एक पुल के पास से विषैले सांप गेहुअन को पकड़ा और उसे गले में लपेटकर गांव में घूमता रहा और लोगों को दिखाने लगा। तभी इसी बीच जहरीले सांप ने युवक को डस लिया। लेकिन इसके बावजूद वो गले में सांप को लपेटे रहा और लोगों को इसे दिखाता रहा। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी युवक को ऐसा करने से मना करते रहे लेकिन वह नहीं माना। उसकी हरकत को कुछ लोग अपने कैमरे में कैद करते दिखे। 


लोग सांप को फेंकने और अस्पताल जाने की सलाह युवक को दी। क्योंकि सांप के काटने के कुछ समय बाद जब जहर अपना असर दिखाना शुरू किया तो युवक छटपटाने लगा और जमीन पर गिर गया। युवक की आंखें आंसू से भर गये थे। समय बीतने के साथ ही जहर का असर भी बढ रहा था। इसके साथ ही युवक की छटपटाहट भी बढ़ती जा रही थी। किसी ने छटपटा रहे युवक इंदल को उठाया तक नहीं क्योकि बताया जा रहा है कि उसके गले में उस समय भी गेहूमन सांप लिपटा हुआ था जिसके कारण लोग उसके निकट जाने से डर रहे थे।


बाद में युवक ने किसी प्रकार खुद सांप को गले से निकालकर एक डब्बे में बंद कर दिया...तब जाकर वहां मौजूद लोग युवक को उठाकर आनन फानन में बेनीपट्टी हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए, लेकिन तब तक काफी विलंब हो चुका था और जहर काफी ऊपर चढ़ जाने के कारण युवक की रास्ते में ही मौत हो गई...करहारा के पंचायत समिति सदस्य सदरे आलम और पूर्व उपमुखिया विनोद यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक साल पहले मृतक की माँ और 20 साल पूर्व उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। मृतक की शादी नहीं हुई थी।

टैग्स