ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

शराब तस्करों की दबंगई : पैंथर पुलिस टीम पर चलाई गोली : एक की हालत गंभीर

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां कलुआही थानाक्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस की पैंथर टीम के दो जवानो को गोली मार दी है। इस घटना मे

शराब तस्करों की दबंगई : पैंथर पुलिस टीम पर चलाई गोली : एक की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां कलुआही थानाक्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस की पैंथर टीम के दो जवानो को गोली मार दी है। इस घटना में गोली लगने से घायल दो जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घायल जवान महमूद के सिर में गोली लगी है। जबकि राहुल के पैर में गोली लगी है। इस घटना के बाद दोनों को मधुबनी लाया गया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस शराब तस्करों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। 


जानकारी के अनुसार यह घटना कलुआही थानाक्षेत्र के नरार ट्रेनिंग चौक के समीप की है। जहां गोली से घायल होने वाले दोनी जवान पैंथर टीम के जयनगर थाना के बताए जा रहें हैं। पुलिस टीम के पैंथर जवान ने कहा कि वे शराब तस्कर का पीछा करते हुए जयनगर थानाक्षेत्र से कलुआही थानाक्षेत्र में आ गए थे। जैसे ही तस्कर की पहचान हुई, उसने तीन गोली फायर कर दी। जिससे दो जवान घायल हो गए। जिनका नाम महमूद और राहुल है। इसी बीच, शराब तस्कर भागने में भी सफल हो गए। 


वहीं, इस घटना के बाद दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी लाया गया है। पैंथर मोबाइल के जवानों को गोली मारे जाने की सूचना पर घटनास्थल से लौटने के बाद घायल जवानों का हाल मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने अस्पताल पहुंच कर लिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तीन दिन पूर्व एक लूट की घटना हुई थी। उसी लूट की वारदात के आरोपी के इस क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस की टीम सक्रिय थी। उसी दौरान बदमाश जवानों के सामने आने पर गए। जवानों ने जब बदमाशों को पकड़ना चाहा, तभी उन्होंने गोली चला दी। 


उधर,एसपी ने बदमाशों के शराब तस्कर होने की बातों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि बदमाश तीन की संख्या में थे। इनलोगों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले की पुलिस पीछे पड़ी हुई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस एक्शन मोड में काम में है। इस घटना के बाद इलाके में तरह -तरह की चर्चा जारी है।