ब्रेकिंग
चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार

मधुबनी में तालाब में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों संग तैरने की बाजी बनी जानलेवा

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित महाराजी पोखर में तैरकर तालाब पार करने की बाजी के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। परिजन युवक को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित मगरपट्टी गांव में एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान जय राम यादव के पुत्र मोहन यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मोहन अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित महाराजी पोखर पर गया था। इसी दौरान दोस्तों के बीच तैरकर तालाब पार करने की बाजी लगी।


तैरने के दौरान डूबा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब पार करने के दौरान मोहन यादव अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक वह पानी में समा चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला और जिंदा होने की उम्मीद में आनन-फानन में मधुबनी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।


अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहन काफी मिलनसार स्वभाव का था और उसकी असमय मौत से गांव स्तब्ध है।

REPORT-KUMAR GAURABH-MADHUBANI

टैग्स