ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मधुबनी में करंट लगने से मजदूर की मौत, सदर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा और तोड़फोड़

मधुबनी में मकान तोड़ने के दौरान करंट लगने से 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। इलाज के बाद मृत घोषित किए जाने पर आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ और स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट की कोशिश की।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले में मकान तोड़ने के दौरान करंट लगने से एक 20 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मधुबनी सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ की गई और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की कोशिश भी की गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


मकान तोड़ने के दौरान लगा करंट

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सिंघानिया चौक निवासी बुधन मोची के 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि विक्की कुमार स्थानीय निवासी बुधन महतो के मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में मधुबनी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


निजी अस्पताल ले गए परिजन, फिर किया हंगामा

सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन जिंदा होने की उम्मीद में विक्की को शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बताया कि मरीज को लाने में काफी देर हो चुकी थी और उसकी पहले ही मौत हो गई थी।


इसके बाद आक्रोशित परिजन और उनके साथ पहुंचे कुछ लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने इमरजेंसी गेट का शीशा तोड़ दिया और अस्पताल की एक परिचारिका के साथ मारपीट की। वहीं चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी हाथापाई का प्रयास किया गया।


अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि सदर अस्पताल की सुरक्षा केवल कुछ सिक्योरिटी गार्डों के भरोसे है, जो पर्याप्त नहीं है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो वे हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, जिससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट